बीएड सेमेस्टर 2 के फेल हुए विद्यार्थियों के उग्र प्रदर्शन से शहर की यातायात घंटों बाधित रही
धनबाद। सोमवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधीनस्थ बीएड कॉलेजों के सेमेस्टर 2 के फेल हुए विद्यार्थियों ने करीब 3 घंटे बेकार बांध पॉलिटेक्निक रोड स्थित मुख्य सड़क को जाम रखा। इसके कारण बैंक मोड़, स्टेशन रोड, लूबी सर्कुलर रोड में करीब 5 घंटे यातायात व्यवस्था बाधित रही। बीएड छात्र आनंद कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 900 विद्यार्थियों को एसेसमेंट ऑफ़ लर्निंग व नॉलेज एंड करिकुलम विषयों में फेल कर दिया गया है। कई विद्यार्थियों को मात्र दो या तीन अंकों से फेल किया गया है, जो गलत है। राजीव गांधी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि रिजल्ट जारी होने के पूर्व ही 600 से अधिक विद्यार्थियों के फेल होने के कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच विद्यार्थियों के रुख देखते हुए सीओ प्रशांत नायक ने मध्यस्थता करते हुए विवि प्रशासन को वार्ता के लिए मनाया। इसके बाद छात्र सड़क से हटे। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में 13 फेल विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं निकलवाई गई। लेकिन इनमें विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए उत्तर संतोषजनक नहीं मिले। बता दें कि इसके पहले शनिवार को विद...